ख़बर प्रवाह (03 फरवरी, 2024)
खबर प्रवाह पर अपने गणतंत्र दिवस के विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
👇👇👇
प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बजट चुनावी बजट है इसमें पंचायत नगर पालिकाओं को शून्य कर दिया है उन्होंने कहा जब समाज विकसित नहीं होगा, तो देश कैसे विकसित होगा यह बजट जमीनी वास्तविकता से दूर है। चौहान ने कहा 2014 में भारत पर 55 लाख करोड़ कर्ज था जोकि अब 2023 24 में बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया है। 9 साल में भारत पर 192% कर्ज बड़ा है यदि उनकी विकास की परिभाषा यही है तो आने वाले समय में देश कहां जाएगा यह तो ईश्वर ही जान सकता है। चौहान ने कहा इसमें गरीब बेरोजगार मध्यम वर्ग किसानों के लिए कुछ नहीं है उद्योगपतियों को रेवड़ियां बांटी गई हैं। चौहान ने कहा महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने जैसा कोई काम नहीं किया गया उन्होंने कहा बजट छोटा और निराशाजनक है।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।