ख़बर प्रवाह (07 फ़रवरी, 2024)
काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी, ईडी के अधिकारियों की टीम ने आज बाजपुर रोड स्थित भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर छापा मारा है।
ईडी का यह छापा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के वहां ईडी के छापे मारे गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भाजपा नेता के निवास पर भी इसी सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। फिलहाल ईडी की टीम भाजपा नेता के निवास पर मौजूद है।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।