ख़बर प्रवाह (08 फ़रवरी, 2024)
भाजपा नेता दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून के विधानसभा में पास होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है। बाली ने कहा है कि समान नागरिक संहिता कानून पास होने से प्रदेश के सभी वर्गों में समानता का भाव आएगा और कानूनी रूप से अब सभी बराबर अधिकारों के हकदार होंगे ।प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता कानून पास कराकर सिद्ध कर दिया है कि वे जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से अब उत्तराखंड देश में ऐसा पहला राज्य हो गया है जहां यु सी सी लागू हो गया है। इसके लिए प्रदेश के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री धामी का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।