October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में “रोटरी कॉर्बेट ने कराया ट्रेनिंग प्रोग्राम”।

Spread the love

खबर प्रवाह (05 मार्च, 2024)

काशीपुर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा “रोटरी कंसर्न टू कम्युनिटी हेल्थ” पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम पी.आर.बी.एच.एस.  एकेडमी में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को सफ़ाई एवं कीटाणुरहित जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था।गोष्ठी की मुख्य वक्ता क्षेत्र की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सोनल सहगल महरोत्रा रहीं। डॉ. मेहरोत्रा ने बहुत ही रोचक ढंग से बच्चों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी.वरिष्ठ रोटेरियन एवं केडीएफ़ के अध्यक्ष राजीव घई बच्चों से इस संदेश को अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी देने का आह्वान किया।क्लब अध्य्क्षा डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा रोटरी सदैव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं तरक़्क़ी के प्रति प्रयासरत रहता है यह जागरूकता कार्यक्रम भी उसी का हिस्सा है। क्लब सचिव एवं गुरुनानक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रो. सुरुचि सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे इस तरह के प्रशिक्षण से बहुत तीव्रता से सीखते हैं एवं याद रखते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शालिनी गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।