October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में फुलारा दोयज के अवसर पर माँ बाल सुंदरी देवी की ध्वज यात्रा कल।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (11 मार्च, 2024)

काशीपुर में प्रतिवर्ष मां बाल सुंदरी देवी मन्दिर परिसर में आयोजित होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले के आयोजन से सवा महीने पूर्व निकाली जाने वाली ध्वजयात्रा कल काशीपुर के मोहल्ला पक्काकोट से चैती मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे हवन शुरू हो जाएगा इसके बाद पूर्णाहुति होगी और दोपहर 2:30 बजे मां को नारियल एवं जायफल की बलि दी जाएगी इसके बाद मां के प्रतीक रूप को लेकर सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री पालकी में बैठेंगे। शाम को 3:30 बजे मां की ध्वजा यात्रा नगर मंदिर से प्रस्थान कर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शाम 4:00 बजे चैती मंदिर पहुंचेगी। वहां ध्वजा स्थापित कर शोभायात्रा वापस नगर मंदिर आएगी। इस दौरान बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ओवरब्रिज इंचार्ज मानव शर्मा द्वारा मार्ग सुगम बनाने हेतु पूर्ण आश्वासन दिया गया है।