ख़बर प्रवाह (23 अप्रैल, 2024)

पूर्व सांसद सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की 14वीं पुण्यतिथि कल 24 अप्रैल को बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड लॉ कॉलेज में प्रातः दस बजे स्व. गुड़िया को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई जाएगी। ज्ञात हो कि 24 अप्रैल 2010 को सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया का आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष उनकी पत्नी श्रीमती विमला गुड़िया तथा सुपुत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आयोजन के तहत कल प्रातः 11 बजे यज्ञ आरम्भ होगा। तदुपरांत 12 बजे से स्मृति भोज आरंभ होगा।




सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।