October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में आज मां मनसा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर चमत्कार देख लोग रह गए दंग।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (News Flow) 17 मई, 2024

काशीपुर के मां मनसा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित मां मनसा देवी मैया का श्रृंगार एवं भोग एवं प्रसाद के दौरान मंदिर में एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला जिसे देख कर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

दरअसल बीते रोज काशीपुर में स्थित सिद्ध पीठ श्री मां मनसा देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में मनसा देवी मैया का श्रृंगार एवं भोग लगाया गया। जब मां की प्रतिमा के समक्ष जब भोग की खीर रखी गई तो वहां अचानक एक बंदर आ पहुंचा और वहां रखी खीर बड़े ही चाव के साथ खाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद सभी भक्त अचंभित एवं दंग रह गए। इस दौरान आयोजन पंडित विकास शर्मा खुट्टू के द्वारा ली गई फोटो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि स्वयं श्री हनुमान जी महाराज ने आकर प्रसाद के भोग की खीर ग्रहण की।