ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 20 अक्टूबर, 2024





सुहागिनों के सुहाग के त्यौहार का प्रतीक करवाचौथ का पर्व आज देश और प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन सुहागिन महिलाएं प्रत्येक वर्ष अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं।



वैसे करवाचौथ का इंतजार सुहागनों को पूरे साल रहता है, चाहे वह नई नवेली जोड़ी हो या बरसों पुरानी। पति की लम्बी उम्र के लिए पत्नियां जहां करवाचौथ के पर्व की काफी पहले तैयारी में जुटी रहीं। आज आकाश में चांद का दीदार करने के बाद महिलाओं ने अपने पति की पूजा कर अपना करवाचौथ का व्रत कर पति की दीर्घायु की कामना की।



सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा