April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में अवैध मजारों पर धामी सरकार का बुल्डोजर एक्शन, सुबह तड़के 5 अवैध मजारों को किया गया ध्वस्त देखिए वीडियो।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 03 जुलाई 2025

काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में सरकारी सीलिंग भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 5 अवैध मजारों को आज प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया।

आपको बताते चलें कि उत्तराखंड में अवैध मजारों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने अभियान शुरू किया हुआ है अब तक 537 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। इसी के तहत आज तड़के सुबह की गई प्रशासन की कार्रवाई में इन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटा दिया। काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। जिले के काशीपुर के कुंडेश्वरी स्थित सरकारी आम बाग की सीलिंग की भूमि पर 5 धार्मिक संरचनाएं बनी हुई थी, अवैध कब्जे के दृष्टि से यहां के खादिमों को 15 दिन पूर्व नोटिस देकर भूमि निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया था। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आज तड़के इन संरचनाओं को हटा दिया गया यहां किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देवभूमि में इस तरह की अवैध संरचनाएं ,जोकि हरी नीली चादरें डाल कर सरकारी भूमि पर कब्जे की नियत से बना दी जाती है, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।