ख़बर प्रवाह (NEWS FLOW) 04सितम्बर 2025
काशीपुर में आज आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती से लड़वाने और उत्तराखंड में जीत का परचम फहराने के मकसद से कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू किए गए सृजन संगठन अभियान के तहत आज काशीपुर पहुंचे पर्यवेक्षकों के द्वारा रायशुमारी की गई।
आपको बताते चलें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब डेढ़ साल का समय बचा है और ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक तौर पर उठापटक शुरू हो चुकी है। इसी के तहत अब पार्टी के द्वारा अंदरूनी अंतर्कलह को दूर करने और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती के साथ तैयार करने के उद्देश्य से सृजन संगठन अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत काशीपुर में आज पार्टी के राष्ट्रीय नेता के तौर पर गुजरता के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल अपने तीन अन्य पर्यवेक्षकों, जिनमें दीवान सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला और हरिद्वार के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत शामिल रहे, के साथ काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचे सभी पर्यवेक्षकों ने बीते कई विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। वहीं इस दौरान शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता क्या चाहता है इसे जानने के लिए पार्टी के द्वारा सृजन संगठन अभियान शुरू किया गया है। राहुल गांधी स्वयं इसमें रुचि रखते हैं तथा समय देते हैं। गुजरात से इसकी शुरुआत हुई और इस अभियान के अच्छे परिणाम भी देखने को मिले। उन्होंने कहा कि मेयर पद के चुनाव में हुए घोटालों के चलते उनकी पार्टी के प्रत्याशी हार गए, नहीं तो उनकी पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल करते। महानगर अध्यक्ष का चुनाव महज एक बदलाव नहीं जनता की समस्याओं की तरफ ध्यान देना है। वहीं उन्होंने कहा कि इसका मकसद है पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कहां और किस स्थान रखना है और कौन कहां पार्टी के हित में कार्य कर सकता है।
राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के बारे में बोलने पर उठे बवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि बडका झूठा पार्टी है। उन्होंने कहा कि न तो राहुल गांधी ने मंच से ऐसा कुछ बोला है और ना ही राहुल गांधी उस वक्त मंच पर थे जिस वक्त की भारतीय जनता पार्टी के लोग बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उन्होंने सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और राहुल गांधी के बारे में काफी अपशब्द बोले थे। भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भारी संसद में भारत के संविधान के रचयिता डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आगे भी “जी” तक नहीं लगाया। मां को साथ न रखने वाले लोग, मां के नाम पर राजनीति करने वाले लोग झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने हमेशा सबका सम्मान किया है और ना इस तरह की राजनीति कभी की है और न ही करेंगे।
वर्तमान में प्रदेशभर में आई आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आई प्राकृतिक आपदा से वह बहुत दुःखी हैं और उन पीड़ित परिवारों के पार्टी उनकी गहरी संवेदना है जिन्होंने इस आपदा में अपना सब कुछ खो दिया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार से यह मांग करते हैं कि ऐसा पता की घड़ी में सरकार तेजी से राहत एवं बचाव कार्य तथा पुनरोद्धार का कार्य करना चाहिए। जिसमें सरकार पूरी तरह से विफल रही है। किसी भी तरह की राहत सही वक्त पर सही तरीके से नहीं मिली। कांग्रेस के समय में जो सड़के बनाई गई थी वह आज भी वैसी की वैसी है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय बनी है वह सब खत्म हो चुकी है।
इस दौरान अनुपम शर्मा, पूजा सिंह, अलका पाल, शिवम् शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, इंदुमान, मनोज जोशी, अब्दुल कादिर आदि अनेक कांग्रेसीजन मौजूद रहे।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।