खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 17 सितम्बर 2025
जसपुर में आज नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स राजपुर जसपुर में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा का शुभारंभ विधि-विधान से पंडित जी के मंत्रोच्चार और आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर फैक्ट्री के सभी मैनेजरों को उनके परिवार सहित आमंत्रित किया गया था। साथ ही एम.डी. राकेश सिंह के विशेष मित्रगण, जसपुर विधानसभा के गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के समस्त पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पूजा के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। फैक्ट्री के एम.डी. राकेश सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को कर्म, अनुशासन और सृजन के देवता माना जाता है। इसलिए इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाना हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा। इस शुभ अवसर पर फैक्ट्री के प्रेसिडेंट नरेन्द्र सिंह, एस एन मिश्रा जी, नकुल चौहान, संतोष चौहान, यशपाल सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, जितेंद्र चौहान, हर्षित चौहान, सीताराम चौहान, अमित त्यागी, सागर बिश्नोई, एवं एच आर हैड जितेन्द्र यादव सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा