एंकर- काशीपुर में एक नवविवाहित युवक शादी के अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता युवक का पता नहीं चलने पर आज युवक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वीओ- दरअसल काशीपुर के कचनालगाजी के कुमायूं कालोनी निवासी फईम अहमद का विवाह बीते दो दिन पूर्व 4 नवम्बर को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के स्यौहारा पीलकपुर निवासी शकीना पुत्री खुर्शीद अहमद के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी के दौरान दुल्हा फईम समेत पूरा परिवार खुश था। परंतु शादी की अगली सुबह फईम संदिग्ध परिस्थितियों में घर कहीं चला गया तथा अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गया। फईम के घर पर न होने पर परिवार वालों ने उसकी रिश्तेदारों समेत अन्य जगहों पर तलाश की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। आज लापता फईम के पिता लईक अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप फईम की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लापता फईम की तलाश शुरू कर दी है।


सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।