August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किए स्थानांतरण, नरेश चौहान बाजपुर के नए कोतवाल जबकि संजय पाठक गदरपुर के नए कोतवाल बने।

Spread the love

खबर प्रवाह (NEWS FLOW) 30 अक्टूबर, 2025

ऊधम सिंह जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली प्रभारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी लिस्ट के अनुसार कई थानों की जिम्मेदारी बदली गई है। इसके तहत एसएसपी कार्यालय में पीआरओ के पद पर तैनात प्रकाश सिंह दानू को किच्छा का कोतवाल बनाया गया है जबकि किच्छा के कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार को एसपी कार्यालय में पीआरओ के पद पर तैनात किया गया है। बाजपुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। वहीं नरेश चौहान कोतवाली प्रभारी सितारगंज से को वाले प्रभारी बाजपुर स्थानांतरित किया गया है। सुंदरम शर्मा को पुलिस कार्यालय साइबर सेल प्रभारी से सितारगंज का कोतवाली प्रभारी स्थानांतरित किया गया है। मनोहर दसौनी को कोतवाली प्रभारी खटीमा से पुलिस कार्यालय शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। विजेंद्र शाह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली प्रभारी खटीमा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। संजय पाठक को एसओजी रुद्रपुर प्रभारी पद से गदरपुर कोतवाली प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है जबकि गदरपुर कोतवाली प्रभारी जसवीर चौहान को एसओजी प्रभारी रुद्रपुर बनाया गया है।

You may have missed