April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

संत समागम में महन्त श्री नारायण दास जी महाराज को क्षेत्र थानापति अध्यक्ष चुना गया।

Spread the love

काशीपुर के ग्राम ढकिया नंबर-2 स्थित गुरु आश्रम श्री पंचायती अखाडा बड़ा उदा‌सीन निर्वाण जगद‌गुरु उदासीन आचार्य भगवान श्री चंद्रजी के 529 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विगत 09 नवंबर से शुरू किए गये श्री अखंड पाठ का आज गुरु के अटूट लंगर और भंडारे तथा संत समागम के साथ विधिवत रूप से समापन हो गया। इस मौके पर क्षेत्र अध्यक्ष महंत श्री लालदास जी नादेही वाले एवं उन‌के साथ मुख्य रूप में आये संत महन्त श्री केशवमुनि जी और महंत श्री शम्भूदास जी गादलाकुटी, महंत श्री ओमप्र‌काश जी बरखेड़ा पांडे, महंत श्री सुकदेव मुनि जी, महंत श्री गंगेबाबा लखन दास जी और साथ ही देश प्रदेश से आए सभी संतों-साधुओं की उपस्थिति में महन्त श्री नारायण दास जी महाराज को क्षेत्र थानापति अध्यक्ष चुने गये। वहीं महन्त योगी विजयनाथ जी क्षेत्र कोतवाल नियुक्त किए गए। इस मौके पर संत समागम में बादली टांडा से शिरकत करने पहुँचे महंत श्री केशवमुनि जी महाराज ने जगद्‌गुरु उदासीन आचार्य भगवान श्री चन्द्र जी की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए संगत की सेवा और सिमरन के साथ संगत को प्रवचनों द्वारा निहाल किया। इस संत समागम में पंजाब, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश से आए संत साधुओं ने समागम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय संत गंगेबाबा महन्त माननीय लखन दास जी, महंत श्री लालदास जी, महंत श्री रविनाथ जी, महंत श्री शम्भूदासजी, महंत श्री जगदीश दास जी, महंत श्री अनिल नाथ जी, महंत श्री नारायणनाथ जी, महंत सतपाल नाथजी, महंत श्री शीतलनाथ जी, महंत श्री नरेन्द्रनाथ जी, महंत श्री सुनीलनाथ जी, महंत श्री गंगादास जी, महंत श्री माहीदास जी, महंत श्री राघवपुरी जी, अन्य समाजसेवी पंकुल चौधरी जी, राहुल शर्मा जी, आचार्य महेश हरबोला एवं गुरु की संगत व अनेकानेक संत उपस्थित रहे।