April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

देश का 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया, काशीपुर नगर निगम में हुआ ध्वजारोहण।

Spread the love

खबर प्रवाह (NEWS FLO) 26 जनवरी 2025

गणतंत्र दिवस पर अपने शुभकामना संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें।
👇👇👇

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशभर के विभिन्न के साथ-साथ काशीपुर में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

काशीपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा काशीपुर कोतवाली में कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वही नगर निगम काशीपुर के कार्यालय में नगर निगम के महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट तथा नगर निगम के पार्षदों और कर्मचारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नगर निगम काशीपुर के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काशीपुर के विभिन्न स्कूलों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंथ रतन बाबा हरवंश सिंह एकैडमी के साथ साथ पं गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज, जीजीआईसी तथा शहर के विभिन्न स्कूलों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं काशीपुर एलडी भट्ट राजकीय उपजिला चिकित्सालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंडल के डॉक्टर लेन में स्थित कार्यालय और उसके बाद जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।