August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

फ्लाईओवर की धीमी निर्माण गति को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन और पुतला दहन

Spread the love

काशीपुर में बीते 3 वर्षों से निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण की धीमी गति पर कांग्रेसियों का पारा सातवें आसमान पर है। इसी के तहत आज निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति के लिए स्थानीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका पुतला दहन किया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनों कांग्रेसियों ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ऊपर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक चीमा के 19 वर्षीय कार्यकाल में यहां आरओबी निर्माण के रूप में पहला विकास कार्य हो रहा है लेकिन खेद का विषय है कि करीब ढाई वर्षाें से निर्माणाधीन इस आरओबी का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। धीमी गति से चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जनता बुरी तरह परेशान है। कारोबारियों का कारोबार चौपट हो चुका है। सर्विस रोड दुरूस्त न होने से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं, वहीं पैदल यात्रियों को भी दिक्कत पेश आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य तमाम लोगों ने अपना विरोध प्रकट करते हुए विधायक जागो, नींद से जागो के नारे लगाए और विकास के मामले में क्षेत्रीय विधायक को पूरी तरह विफल बताया।

You may have missed