ख़बर प्रवाह (रामनगर): रागिब खान
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के मंगलार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार के शावक की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही करणों का पता चल सकेगा।

सोमवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के मंगलार क्षेत्र के पास ग्रामीणों को घायल अवस्था में गुलदार का शावक दिखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुँचे वनकर्मियों ने शावक को रेस्क्यू किया। जिसके बाद उपचार के दौरान शावक की मौत हो गयी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल रावत ने बताया कि गुलदार के शावक की किसी वाहन के टकराने से मौत हुई होगी। बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सही वजह का पता चल सकेगा। बताया कि गुलदार के शावक की उम्र तीन से चार माह है।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा