October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कृषि विज्ञान केंद्र में सात दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण प्रारम्भ

Spread the love

काशीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में आज से सात दिवसिर मत्स्य पालन प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में ऊधम सिंह नगर के अलावा हरिद्वार, चंपावत और रुड़की के प्रशिक्षित बेरोजगार भाग ले रहे हैं।

दरअसल शिक्षित ग्रेड्यूएशन किये बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु मत्स्य विभाग ने कदम बढ़ा लिए हैं। इसी के तहत मत्स्य पालन पर रोजगार हेतु काशीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा के नेतृत्व में सात दिवसीय मत्स्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर काशीराम विज्ञान केंद्र के प्रभारी जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

इस प्रशिक्षण शिविर में उधम सिंह नगर जिले के अलावा प्रदेश के पिथौरागढ़, चंपावत, रुड़की और हरिद्वार जनपदों के 16 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बाद यह प्रशिक्षणार्थी अपना रोजगार शुरू करेंगे तथा अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। उनके मुताबिक इस प्रशिक्षण शिविर की खास बात यह है कि इसमें प्रतिभाग करने कर रोजगार शुरू करने वाले ज्यादातर युवा ग्रेजुएट तथा बीटेक एमबीए किए हुए हैं जो कि नौकरी छोड़कर इस तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन सभी प्रशिक्षणार्थीयों को एक दिन के लिए मत्स्य पालन कर रहे किसानों के यहां ले जाकर उन्हें अभ्यास कराया जाएगा।