काशीपुर में बीते रोज एक फार्मेसिस्ट द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया।

दरअसल मोहल्ला पुष्प कॉलोनी पक्काकोट निवासी एक युवक ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला काजीबाग निवासी साजिद पुत्र नूरउद्दीन की काली बस्ती में क्लीनिक है। तहरीर में कहा गया कि उसकी नाबालिग बहन साजिद से दवाई लेने उसी क्लीनिक पर जाती थी। जिसके बाद इसी दौरान साजिद ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा बीती 18 दिसम्बर को उसे पता चला कि आरोपी साजिद उसकी बहन को मुरादाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लेकर गया है जिसके बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ उक्त रेस्टोरेंट में पहुँचजे तो साजिद उन्हें देखकर भाग गया जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन से सारी बात पूछने पर बताया कि साजिद उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्षों तक मुरादाबाद रोड स्थित इसी रेस्टोरेंट में लाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लोकलाज के डर से वह चुप रहे। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी साजिद के खिलाफ धारा 363, 366, 376, व पोक्सो अधिनियम मुकदमा दर्ज कर आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।