August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

“इंसाफ द पावर” संगठन का हुआ गठन, तिलक बने अध्यक्ष तथा संतोष बने महामंत्री

Spread the love

भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिकों की आवाज बुलंद करने के लिए सामाजिक लोगो ने “इंसाफ द पवार” नाम से एक संगठन खड़ा कर उसकी विधिवत कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है।

वही इस मौके पर संगठन के नव नियुक्त अध्यक्ष तिलक राम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा संगठन लगातार संघर्षरत रहेगा l जिस मजलूम की पुकार शासन के नुमाइंदे अनसुनी करेंगे उसके लिए हमारा संगठन गर्जना कर उसकी आवाज को बुलंद करने का काम करेगा। भले ही हमे कितनी भी दुश्वारियों का सामना करना पड़े लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।

इंसाफ द पावर संगठन में सर्व सम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता तिलक राम को अध्यक्ष तथा संतोष कुमार शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है। नगर के ग्रीन गार्डन में आयोजित बैठक में इसके अलावा लईक अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, पुष्कर राम को मंत्री, मोहन सिंह चौहान को सचिव तथा अनूप सिंह यादव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर शिव कुमार, अवधेश जायसवाल, महेश शर्मा, अख्तर हुसैन, पुत्तू लाल, शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।

You may have missed