October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

अंगीठी का कोयला बना बुजुर्ग दंपती के लिए मुसीबत, बुजुर्ग की मौत पत्नी गंभीर।

Spread the love

लोहाघाट के पाटी ब्लॉक के ग्राम सभा चौड़ाकोट में अंगीठी की गैस से एक बुजुर्ग की मौत हो गई,जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए पाटी के पीएचसी में ले जाया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

दरअसल चौड़ाकोट निवासी 70 वर्षीय तेज सिंह पुत्र हर सिंह तथा उनकी पत्नी बसंती देवी बीती रात्रि घर मे अंगीठी में जलते हुए कोयले छोडक़र सो गए। कमरे के दरवाजे व खिड़कियां बंद होने से कमरे में गैस बन गयी। आज सुबह बहू पार्वती देवी जब चाय देने गई तो बहुत देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी के आशंका से बहू ने अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके में पहुंचे और दरवाजा तोडक़र देखा तो दोनो अचेत पड़े हुए थे। बुजुर्ग दंपत्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन तब तक उनमें से बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।