काशीपुर में आज बाजपुर रोड स्थित विद्यालय में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। दरअसल स्कूल में अचानक आग लगने पर विभाग द्वारा दमकल विभाग की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन था। इस दौरान दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्कूलों में आग लगने की स्थिति में आग पर काबू पाने के मकसद से आग से निपटने के लिए दमकल विभाग के द्वारा एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। बाजपुर रोड पर चैती मंदिर के पास स्थित तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर के भवन में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान लगी आग को पहले विद्यालय में मौजूद लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया और इस बीच दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग के एफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन खीमानंद और फ़ायरमेन बलवंत सिंह सहित टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान दमकल विभाग के द्वारा विद्यालय में आग से बचाव के उपाय बताए गए व फायर एक्सटिंग्विशर व फायर होज रील चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।