October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू कर शानदार प्रदर्शन करने वाले इन 6 खिलाड़ियों को मिलेगा ये बड़ा गिफ्ट, जानिए कौन हैं ये 6 खिलाड़ी।

Spread the love

बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में समाप्त हुई टेस्ट का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारत ने न केवल टेस्ट सीरीज जीती बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत लिया। भारत ने टेस्ट सिरीज में एतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब आनंद महिंद्रा ने इन जांबाज खिलाड़ियों को गिफ्ट देने का ऐलान किया है। महिंद्रा ग्रुप के चैयरमेन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो 6 खिलाड़ियों को महिंद्रा थार SUV भेंट करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज की जीत ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों को दुनियाभर से लोगों की शुभकामनाएं और दुआएं मिल रही हैं तो वहीं अब आनंद महिंद्रा ने इन खिलाड़ियों को SUV का तोहफा दे उनका मनोबल और बढ़ा दिया है। मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीव सैनी वो 6 खिलाड़ी हैं जिनको आनंद महिंद्रा ये गिफ्ट दे रहे हैं।