October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

निःशुल्क जांच शिविर में की गयी सैकड़ों लोगों की निःशुल्क जांच।

Spread the love

काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के द्वारा लगातार सफलता की तरफ कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसी के तहत हॉस्पिटल की तरफ से ठाकुरद्वारा में एक निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 350 से 400 लोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया।

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के परिसर में इस निःशुल्क कैम्प का का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क कैम्प का उद्घाटन ठाकुरद्वारा नगर पालिका चैयरमेन हाजी लियाकत हुसैन के द्वारा किया गया। कैम्प में मौजूद लोगों की निःशुल्क शुगर की जांच, ईसीजी, हड्डियों में कैल्शियम BMD निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सोलंकी, स्त्री प्रसूति एवं निःसंतान रोग विशेषज्ञ डॉ. रिची सोलंकी ने अपने नेतृत्व में यह कैम्प संचालित किया गया। कैम्प को सफल बनाने के लिए केवीआर हॉस्पिटल स्टॉफ के अलावा ऋषि मित्तल, नितिन, मो० रियाज सैफी, और पुष्पेंद्र सिंह का योगदान रहा।