August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में देर रात लगी आग के बाद क्या हुआ मरीजों का देखिए खबर प्रवाह पर।

Spread the love

काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हॉस्पिटल के कोविड 19 के समान सहित लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

दरअसल देर रात साढ़े 11 बजे के लगभग रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर की गैलरी में रखी चिकित्सल्य से संबंधित सामग्री में अचानक आग लग गयी। अचानक आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। तुरंत ही दमकल विभाग को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एफएसएसओ गिरीश सिंह बिष्ट, लीडिंग फायरमैन खीमानंद और चंदन सिंह के नेतृत्व में दमकल की दो फायर टेंडर मय यूनिट के मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक कर्मियों की टीम ने घंटे भर से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बमुश्किल ट्रामा के मरीजो को बमुश्किल मेल वार्ड में शिफ्ट कराया गया। इस दौरान गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हॉस्पिटल में आया कोविड 19 का सामान सहित लाखों रुपये सामान जलकर राख हो गया।

You may have missed