August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

Spread the love

प्रदेश भर में कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार के द्वारा रात्रि कर्फ़्यू के समय में बदलाव और अप्रैल माह के प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन के फैसले के बाद अब परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा इंटर की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपनी फेसबुक वॉल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

You may have missed