October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ऐतिहासिक होगी केजरीवाल की वर्चुअल रैली : मुकेश चावला

Spread the love

बीते कई दिनो से जिले की सभी विधानसभाओ में “19 अप्रैल को उत्तराखंड बदलने वाला है” शीर्षक के साथ लगे होर्डिंग्स के विषय में चुप्पी तोडते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने बताया कि कल यानी 19 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश की सभी विधानसभाओं में उत्तराखंड की सम्मानित जनता को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे जिसमें उत्तराखंड के विषय में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाऐं की जानी हैं । जिले भर में तैयारियों के संबंध में बोलते हुए जिलाअध्यक्ष मुकेश चावला ने बताया कि जिले की सभी विधानसभाओं में स्थान चिन्हित कर जसपुर में मिलन हॉल, काशीपुर में संस्कृति ग्रीन, बाजपुर में धर्मशाला, गदरपुर में कंबोज धर्मशाला एवं रुद्रपुर में फिटनेस जिम किच्छा रोड पर कोविड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कोविड गाइडलाइन्स के पालन का पूरा ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है ।उत्तराखंड की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक वर्चुअल रैली होगी जिसमें प्रदेश भर के लाखो लोग वर्चुअली जुडेंगे।