कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर के बीच एक बार फिर खालसा फाउंडेशन सेवा भावना के साथ जीजान लगाकर मानवता का अपना फर्ज निभा रही है। इसके तहत आज फाउंडेशन द्वारा शहर को सेनेटाइज का अभियान शुरू किया है।

आपको बताते चलें कि खालसा फाउंडेशन पंथ रतन बाबा हरबंस सिंह, बाबा वचन सिंह, बाबा सुरेन्द्र सिंह, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब काशीपुर से निरन्तर सेवा कर रही है। कुछ समय पूर्व ही फाउंडेशन द्वारा धर्मिक स्थलों पर मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिये फॉगिंग की जा रही थी।

वहीं खालसा फाउंडेशन ने पिछले साल में कोरोना काल में सेनेटाइजर, लंगर, ब्लड केम्प, लॉकडाउन के दौरान आवारा पशुओं के लिए हरा चारा आदि कर मानवता की भलाई की थी। इस बार खालसा फाउंडेशन एक बार फिर मानवता की सेवा व प्रशासन के सहयोग के लिये सामने आया, और शहर को सेनेटाइजर का अभियान शुरू किया। आज, कोतवाली, एडिशनल एसपी ऑफिस, कटोराताल पुलिस चौकी, बांसफोड़न पुलिस चौकी, माता मंदिर रॉड, ,नई सब्जी मण्डी से अल्ली खां, किला बाजार आदि स्थानों को सेनेटाइजर किया गया।





सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा