October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

रोडवेज कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर किया प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर में आज से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर आज सेे दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। साथ ही समस्या न सुलझने पर 19 जून से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

आज काशीपुर रोडवेज परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले काशीपुर शाखा मंत्री अनवर कमाल के नेतृत्व में कैम्चारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दो वेतन भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेच्युटी, नकदीकरण, बीमा, ईपीएफ, अतिकाल टीए बिल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान नहीं कराने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बताया गया कि कर्मचारियों का जनवरी, फरवरी, मार्च व अप्रैल का वेतन अभी तक नहीं मिला है। वक्ताओं ने कहा कि मांगे हल न होने पर 14 जून को नैनीताल मंडल काठगोदाम व 17 जून को एक दिवसीय धरना का आयोजन गांधी पार्क देहरादून में किया जायेगा। यदि इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी 19 जून से पुनः कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा। कार्य बहिष्कार में शाखा मंत्री अनवर कमाल, मोहम्मद तासिम, रमेश बाली, रिजवान अहमद, भारत सिंह, रामनरेश, रामकिशोर सैनी, गुलशेर अली, इस्लामुद्दीन आदि थे।