August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शोक व्यक्त।

Spread the love

कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा है कि स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश जी से मेरा परिचय दशकों पुराना रहा है। उनसे सदा मुझे बड़ी बहन जैसी आत्मीयता मिली। विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने में वे सदैव अग्रणी रहती थीं। मैं इस कठिन समय में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त करता हूं तथा मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं।

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि अभी-अभी कांग्रेस नेत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिलकर मन अत्यंत दुखी है। इंदिरा बहन जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

You may have missed