August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर की यादों में इंदिरा हृदयेश- आखिरी बार काशीपुर के कांग्रेसियों को जीत का मंत्र दे गई इंदिरा- आने वाला वक़्त कांग्रेस का होगा।

Spread the love

उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में आज का दिन काला रविवार साबित हुआ है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर प्रदेश कांग्रेस की रीढ़ कही जाने वाली उत्तराखंड की राजनीति की आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली इंदिरा ह्रदयेश का आज निधन हो गया। दिल्ली में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

काशीपुर में कांग्रेस के अलग थलग पड़े कॉंग्रेस परिवार को एकसूत्र में पिरोने में इंदिरा हृदयेश पीछे नहीं रहीं। अंतिम बार 21 जनवरी को काशीपुर आगमन पर यहां के कांग्रेसियों को जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा था कि एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में हर हाल में जीत दर्ज कराने के लिए जुट जाए और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हुजूम यह बता रहा है। आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा। इस वर्ष सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के काशीपुर आगमन के समय 7 जनवरी को वह काशीपुर के नवचेतना भवन पहुंची थीं। इसके बाद कांग्रेस के द्वारा घर घर कांग्रेस बूथ बूथ कांग्रेस अभियान के तहत काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा तिराहे पर महानगर कांग्रेस के द्वारा 21 जनवरी को देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी तथा महंगाई और किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने शिरकत की। यह उनका काशीपुर की ज़मीन पर अंतिम दौरा साबित हुआ। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा था कि भाजपा सरकार में आज महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा आज देश का किसान सड़कों पर है। जिसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कृषि बिल जोकि काले कानून के कारण देश का प्रत्येक किसान परेशान हैं। भाजपा की ओछी मानसिकताओं से आज देश की हर नारी अपने आप को भाजपा सरकार में असहाय महसूस कर रही है। कार्यक्रम में इंदिरा ह्रदयेश ने आह्वान करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में हर हाल में जीत दर्ज कराने के लिए जुट जाए और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हुजूम यह बता रहा है। आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा।

You may have missed