October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बड़ी ख़बर- उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की आज रात से होने वाली हड़ताल स्थगित।

Spread the love

उत्तराखंड परिवहन निगम के उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के एवज में आधी रात से शुरू होने वाली हड़ताल स्थगित हो गयी है। सरकार और कर्मचारियों के बीच देहरादून में वार्ता के दौरान सफलतापूर्वक मांगें माने जाने के बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद की शाखा काशीपुर के मंत्री अनवर कमाल ने फ़ोन पर बातचीत के दौरान बताया कि परिवहन मंत्री के द्वारा 151 करोड़ रुपये की फाइल शासन को भेजने के अलावा कर्मियों का आधा वेतन पूरा दिए जाने, यूनियनो की सोसाइटी
को ऑनलाइन करने, विशेष श्रेणी संविदा के कार्मिकों पर वेतन बढ़ाने के मामले में उपनल की तरह कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। फिलहाल रोडवेज कर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गयी है।