April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए उत्तराखंड की किस जेल में 16 कैदी पाए गए एचआईवी पॉजिटिव।

Spread the love

उत्तराखंड में एक बार फिर जेल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 16 कैदी एचआईवी पॉजितुव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला नैनीताल जिले की हल्द्वानी जेल का है जहां जब कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया औऱ एक साथ 16 कैदी एच आई वी संक्रमित पाए गए। हल्द्वानी जेल में एचआईवी के इस विस्फोट से चिंतित स्वास्थ्य महकमे ने शीघ्रता से कैदियों का इलाज शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि एचआईवी के 16 संक्रमित कैदियों में 15 पुरूष कैदी औऱ 1 महिला कैदी शामिल है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 16 कैदियों का इलाज उनकी पहचान को गोपनीय बनाए रखते हुए किया जा रहा है। इलाज के दौरान संक्रमितों के पोषण पर भी समुचित ध्यान दिया जा रहा है। हल्द्वानी के जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही कैदियों को उचित उपचार व इम्यूनिटी के लिए बेहतर खुराक दी जा रही है।