August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

राहुल दरम्वाल को अब बड़ी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष नैनीताल बनाए गए

Spread the love

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले और हल्द्वानी महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें संगठन प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नैनीताल जिले की कमान कर्मठ, जुझारू व ईमानदार युवा पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले राहुल दरमवाल संगठन में जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही धीरज जोशी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं महानगर की कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवा पत्रकार दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी की गठन पर साकेत अग्रवाल , रवि दुर्गापाल , दीपक तिवारी , नवनीत बिष्ट , लक्ष्मण सिंह मेहरा , सुमित जोशी , तरेंद्र बिष्ट , शैलेन्द्र नेगी , आँचल पंत समेत अन्य पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी ।

You may have missed