August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

देशभर के साथ-साथ प्रदेश में बनाया गया भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व।

Spread the love

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार आज धूमधाम से मनाया गया। शुभ मुर्हुत में बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान भाईयों ने बहनों को सामर्थ्यनुसार उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में भी खरीदारी को लेकर गहमागहमी रही, तो वहीं दूसरी और एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए नगर के तमाम स्थानों पर बहनों को सवारियों का इंतजार करते देखा गया। आज सुबह शुभ मुर्हुत में बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मार्केट में मिठाईयों व राखी की दुकानों पर आज भी भीड़ देखी गयी। सुबह से ही रक्षाबंधन को लेकर लोगों में उत्साह रहा। रक्षा बंधन पर्व पर बहनों ने शुभ मुर्हुत में भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। 

You may have missed