काशीपुर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉबेट ने रामलीला ग्राउन्ड हॉल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उपरोक्त जानकारी रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट की क्लब एडिटर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने देते हुए बताया कि शिविर का उद्घाटन डीजीई रो. पवन अग्रवाल ने किया। उल्लेखनीय है कि यह शिविर श्री कृष्णा हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। क्लब के अध्यक्ष रो. ब्रहमेश चन्द्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर रक्तदान के महत्व एवं क्लब के जनोपयागी योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रो. पवन अग्रवाल ने पॉजिटिव हेल्थ के दिशा में रोटरी इंटननेशनल के मिशन को सबके साथ साझा किया एवं भावी विभिन्न गतिविधियों व योजनाओं के विषय में बताया। सचिव रो. पंकज भल्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. इला मेहरोत्रा ने अपनी कविता के माध्यम से रक्तदान की महिमा को व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे हैं। शिविर की सुचारू व सफलतापूर्वक चलने के लिये अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर असिटेन्ट गवर्नर रो. राज मेहरोत्रा, रो. डा. नरेश मेहरोत्रा, रो. राजीव घई, बीएस सेठी, कैलाश सहगल, अंकुर टण्डन, सुरेन्द्र पाल, सुरूचि सक्सेना, पवन कपूर, राजीव रस्तौगी, एसके मित्तल, टीएस सोढ़ी, वीएस सोढ़ी, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मिनी अरोरा, श्रीमती मीना गुप्ता, अनुराग गुप्ता, श्रीमती बिन्दू भल्ला, श्रीमती नमिता गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।