August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेसी हुए गदगद लेकिन…..

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के केंद्र राज्य सरकार के द्वारा लगातार महंगाई, पेट्रो पदार्थों में लगातार हो रही बढ़ोतरी आदि जनविरोधी नीतियों कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा आज काशीपुर पहुंची। काशीपुर पहुंचने पर कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों और गाजे बाजे के साथ जोरदार तरीके से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।

इसके पूर्व कांग्रेस के कई धड़ों के द्वारा अपने अपने तरीके से शक्तिप्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी का आलम यह रहा कि प्रत्येक नेता अपने अपने काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करता दिखाई दिया तो वहीं शाम होते होते काशीपुर पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में हरीश रावत और रंजीत रावत जी एक दूसरे से कन्नी काटते नजर आए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस तरह गुटबाजी के चलते कांग्रेस प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वैसे फतह कर पायेगी।

हल्द्वानी से आज शुरू हुई यात्रा कालाढूंगी और रामनगर होते हुए काशीपुर पहुंची। इस मौके पर परिवर्तन यात्रा के साथ कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, कार्यकारी चारों अध्यक्ष रणजीत रावत, भुवन कापड़ी, तिलकराज बेहड़ और जीतराम मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है जिसकी शुरुआत परिवर्तन यात्रा के रूप में 3 दिन से खटीमा से शुरू होकर आज काशीपुर पहुंची है।

यात्रा को लेकर लोगों में जोश है और जुनून है और जनता इतना काम सरकार को उखाड़ फेंकने और बदलने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। जिस तरह से परिवर्तन यात्रा को लोगों का साथ मिल रहा है ऐसा लगता है कि निश्चित ही 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा का आज तीसरा दिन है जिसका कि आज काशीपुर में समापन करने जा रहे हैं यह परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि जन सैलाब चल रहा है। जिन लोगों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है वह भी भावनात्मक रूप से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के साथ अपने अपने तरीके से जुड़ रहे हैं।

यह परिवर्तन यात्रा जनता के प्रबल समर्थन पर आधारित परिवर्तन यात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस की 6 चरणों में प्रदेश भर में चलने वाली यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड प्रदेश में नया इतिहास बनाएगी तथा कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता का अपने अपने तरीके से परिवर्तन यात्रा को समर्थन मिल रहा है तथा आम जनता का परिवर्तन यात्रा को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।

इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, करन माहरा, महेंद्र सिंह पाल, तरविंदर सिंह मारवाह, अलका पाल, मुक्ता सिंह, दीपिका गुड़िया आत्रेय, विमला गुड़िया, इंदुमान, आर्येन्द्र शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, आशीष अरोरा बॉबी, अरुण चौहान, त्रिलोक सिंह अधिकारी, शशांक सिंह, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, चन्द्रभूषण डोभाल, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, मंसूर अली, प्रभात साहनी, अब्दुल कादिर, जय सिंह गौतम, उमा वात्सलय, विनोद वात्सलय, शफीक अंसारी, सन्दीप सहगल, अर्पित मेहरोत्रा, राजीव चौधरी, जतिन नरूला, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, ब्रह्मपाल, माजिद अली, अनुराग सिंह, इलियास माहिगीर, राशिद फारुखी, राजेश पेंटर, अब्दुल सलीम एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे।

You may have missed