काशीपुर के महुआखेड़ा गंज में तालाबों पर हो रहे कच्चे अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जिसमें पुलिस टीम के अलावा नगर पालिका महुआखेड़ा गंज और तहसील की टीम ने काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत महुआखेड़ा गंज में तालाब पर से अतिक्रमण हटाया।
यह जानकारी देते हुए काशीपुर उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने बताया कि काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत 23 तालाबों में से 10 तालाबों से कच्चा अतिक्रमण हटा दिया गया है जिनमें सरवरखेड़ा, शिवलालपुर अमरझंडा, महुआखेड़ा गंज और पैगा से 1-1 और बरखेड़ा पांडे से 2 और ग्राम बसई से 4 तालाबों पर कच्चा अतिक्रमण शामिल है। उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने बताया कि आगे भी तालाबों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा