August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

’सृजन संवाद द्वारा कवि सम्मेलन सम्पन्न’

Spread the love

काशीपुर; सृजन संवाद मंच, काशीपुर द्वारा विगत दिवस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कवियों ने भी शिरकत की। मंच के अध्यक्ष प्रसिद्ध गजलकार मनोज आर्य ने बताया कि 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य काव्य मंचन का आयोजन हुआ, जिसमें हास्य, ओज, श्रृंगार, देशभक्ति से पूर्ण काव्य का पाठ हुआ। हास्य कवि फारूख सरल, गीतकार वैभव शर्मा, प्रसिद्ध कवि कुँवर जावेद, गजलकार डॉ0 मनोज आर्य, कवियत्री गौरी मिश्रा, हास्य व्यंग्य कवि विकास बौखल एवं ओज कवि अनिल सारस्वत ने अपनी सुन्दर कविताओं एवं गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय हरभजन सिंह चीमा, विधायक काशीपुर एवं विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र मिश्रा, अधिवक्ता एवं डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, उप प्राचार्या, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर रहे। अध्यक्षता श्री एन.पी. गुप्ता जी ने की। इस अवसर पर विमल गुड़िया, विनय जिंदल आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed