आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत दीवार लेखन का कार्य भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी की तरफ से दिए गए स्लोगन को दीवार पर लिखने का कार्य चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित द्वारा काशीपुर में दीवार लेखन का कार्य किया गया, जिसके तहत उनके द्वारा जसपुर बस स्टैंड पर “जय भाजपा तय भाजपा” स्लोगन लिखा गया। इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने बताया कि यह कार्यक्रम काशीपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। साथ ही पार्टी के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भाजपा के किसान मोर्चा, महिला मोर्चा आदि प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि काशीपुर में आगे आने वाले समय में दीवार लेखन का कार्य के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।