August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई।

Spread the love

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित किसान कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह एवं समस्त कांग्रेस जनों द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की गई एवं पूर्व सैनिकों की साहस को सलाम करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर व मेमनटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें ब्रिगेडियर जेएस बिश्नोई, विंग कमांडर परगट सिंह, कैप्टन बच्चन सिंह नेगी, कैप्टन जगमोहन सिंह, कैप्टन डीएस राणा, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, सूबेदार किशन सिंह सूबेदार किशन सिंह, सूबेदार रतन सिंह रौतेला, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मनमोहन सिंह, बलवीर सिंह बलवीर सिंह, बीएस नेगी, जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर पूरन सिंह खुल्बे मो सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीसीसी पब्लिसिटी सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा कि भारत की महान विभूति के रूप में पूजनीय एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के हित में नौ छावर किया उन्होंने विश्व पटल पर आजाद हिंद की मिसाल कायम की आज हम ऐसी महान नारी शक्ति को याद करते हुए गर्व की अनुभूति होती है। मुक्ता सिंह ने यह भी कहा की आज सरदार पटेल की जयंती भी है हम उन्हें भी शत शत नमन करते हैं । इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद कांग्रेस जनों मे किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला गुड़िया, मुक्ता सिंह चेतन अरोरा विमल गुड़िया डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरुण चौहान,जय सिंह गौतम, जितेंद्र सरस्वती, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉर्बी, जफर मुन्ना, चन्द्र भूषण डोभाल, शहजाद हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया,सुशील गुड़िया, प्रदीप जोशी, अनुराग सिंह, सोहेल खान, अग्रिम शर्मा, प्रशांत शर्मा , मयंक चौधरी ,सोनू मेहरा, मोनीश आशी, आदि तमाम काग्रेस जन मौजूद रहे।

You may have missed