October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन, देखें वीडियो।

Spread the love

उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा आज एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान की गई। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधक द्वारा काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक की निगरानी में एक ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 4 से 5 दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।

इसके दौरान अस्पताल प्रवंधक मुकेश चावला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गरीब और बेसहारा लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के मकसद से संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही देश के रक्षक पुलिस के जवानों के लिए पूर्णतः निःशुल्क सुविधा प्रदान करने की सुविधाओं को भी शुरू किया गया है, जिसकी पुलिस के आला अधिकारियों ने जमकर सराहना की। अस्पताल के इन कार्यों की क्षेत्र के लोगो ने भूरी भूरी प्रशंसा की।