April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

गैस के चूल्हे में आग लगने से पति-पत्नी समेत चार झुलसे

Spread the love

काशीपुर में आज शाम आईटीआई थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में स्थित घर में आग लगने से महिला समेत चार लोग झुलस गए। 108 एंबुलेंस की मदद से झुलसे हुए सभी लोगों को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया।

दरअसल आईटीआई थाना क्षेत्र के मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित डिफेंस कॉलोनी में राजेंद्र पुत्र ओम प्रकाश के घर में अचानक गैस के चूल्हे में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुकी थी। आनन फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिस पर फायर स्टेशन काशीपुर से फायर टैंडर मय यूनिट के घटनास्थल पहुंचे लेकिन फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में 38 वर्षीय राजेंद्र पुत्र ओम प्रकाश और उसकी 19 वर्षीय पत्नी सीता के अलावा उसके दो भाई 23 वर्षीय धर्मेंद्र तथा 18 वर्षीय गोविंद आग बुझाने के दौरान झुलस गए। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।