उत्तर भारत में कड़ाके की शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आम आदमी से लेकर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी तक नरम धूप का सुख लेने से नहीं चूकना चाहते लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में धूप में बैठने के फेर में कुछ ऐसा हुआ कि अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

हुआ यूँकि कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिल्हौर क्षेत्र के पंचायत कार्यालय में बकरी घूम रही थी। कार्यालय के कर्मचारी बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे। इसी बीच बकरी को विकास कार्य की फाइल दिखी, फिर क्या था। आदत से मजबूर बकरी ने विकास कार्य से जुड़ी फाइल खानी शुरू कर दी। इसे देखते ही कर्मचारी में दहशत फैल गई और कर्मी बकरी के पीछे दौड़ने लगा। बकरी को फाइल खाते देख कर्मचारी ने उसे दौड़ाया तो वो ऑफिस से बाहर भाग गई। काफी कोशिश के बाद कर्मचारी के हाथों में आधी खाई हुई फाइल लगी। दूसरी तरफ़ सोशल मीडिया पर बकरी के कारनामे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बकरी विकास कार्य की फाइल खाती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक शख्स बकरी के पीछे दौड़ रहा है। शख्स बकरी के पीछे भाग रहा है और बकरी फर्राटा भरते हुए ऑफिस कैंपस से बाहर चली जाती है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंचायत अधिकारी ने कर्मचारी को फाइल समेत तलब कर लिया। सूत्रों के मुताबिक अधिकारी ने पंचायत कर्मचारी को ऑफिस के अंदर बैठकर काम करने की सख्त हिदायत दी है।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
देखिए काशीपुर में आखिर क्यों थमे दो घंटे से भी अधिक समय तक काशीपुर बरेली पैसेंजर ट्रेन के पहिए, यात्रियों को करना पड़ा काफी दिक्कतो का सामना।
काशीपुर में मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के द्वारा आठवां सामूहिक विवाह कराया गया संपन्न।
मुरादाबाद के भाजपा के सांसद पद के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।