August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उनके पुत्र पर जानलेवा हमला करने वालो की गिरफ्तारी की मांग।

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि बाजपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य की कार पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया जाना निंदनीय कृत्य है व कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व जनता भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में कड़ी निंदा करती हैं। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भाजपा शासन में इस तरह की हरकतें लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने का उदाहरण है। डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कड़े शब्दों में कहा कि श्री यशपाल आर्य जी एवं उनके पुत्र श्री संजीव आर्य पर हुए जानलेवा हमले में जो भी दोषी हैं उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा।

You may have missed