August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भविष्य में होने वाला चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत- आशीष अरोरा बॉबी

Spread the love

भारत के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय राहुल गांधी की ऐतिहासिक उत्तराखंड विजय सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा समाज सेवी आशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में 15 बसे काशीपुर से देहरादून परेड ग्राउंड कांग्रेस की जनसभा में पहुंची जिसमें लगभग 700 से भी ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सम्मान रैली में शिरकत की। रैली के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने बताया कि माननीय राहुल गांधी का उत्तराखंड देवभूमि कि जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रैली में लगभग सवा लाख से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रही। जोकि आशीर्वाद स्वरुप कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया । कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि भविष्य में होने वाला चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत है आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है। अब वक्त बदलने जा रहा है उत्तराखंड देवभूमि में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है जो वादे केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने किए थे वह वादे धरातल पर फिसड्डी साबित हो रहे हैं उनके साथ मौजूद कांग्रेस जनों में मनसूर अली मंसूरी, जय सिंह गौतम, गीता चौहान, मनोज शर्मा गुड्डू, सुरेश शर्मा जंगी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, बाबूराम शर्मा, सफीक अहमद अंसारी, विपिन, उमेश कुमार सौदा, महिंद्र बेदी, चंद्रशेखर प्रजापति, सुरेंद्र सागर, आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed