
बीते दिनों शासन स्तर से पुलिस विभाग में उठापटक के चलते एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय देहरादून हो गया था जबकि एसपी एसटीएफ देहरादून चंद्रमोहन सिंह को काशीपुर एसपी की जिम्मेदारी मिली है।


काशीपुर के निवर्तमान एसपी प्रमोद कुमार की विदाई के साथ ही काशीपुर के नए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडियाकर्मियों ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर निवर्तमान एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा नए एसपी चंद्रमोहन सिंह से मिलकर उनसे परिचय भेंट की। इस दौरान नए एसपी चंद्रमोहन सिंह मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं गिनायीं।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नशे के कारोबार की रीढ़ तोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा शहर को अतिक्रमण मुक्त करना तथा नगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने का कार्य भी उनके द्वारा किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से व निष्पक्ष चुनाव करवाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा