जसपुर में बाल विकास परियोजना कार्यालय ग्रामीण में 3 वर्षों से वेतन न मिलने से कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत महिला कर्मी ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर इंसाफ नहीं मिलने पर क्रमिक और आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
जसपुर उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा को लिखे पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जसपुर ग्रामीण में बाल विकास परियोजना विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत कु० दमयंती आर्य ने लिखा है कि वह वर्ष 2014 से विभाग में कार्यरत है तथा उसे वर्ष 2015 से बिना कोई कारण बताए शासकीय कार्यों से वंचित किया जाता रहा है। साथ ही वर्ष 2018 से आज तक वेतन नहीं मिला है जिससे उसके सामने अब रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। दमयंती ने आगे 22 दिसम्बर तक वेतन नहीं मिलने की सूरत में 23 से 25 दिसंबर तक क्रमिक अनशन तथा उसके बाद 26 दिसम्बर से आमरण अनशन करने की चेतावनी देते हुए इसकी जिम्मेदारी शासन और विभाग की दी है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा