काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में आज देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।


दरअसल काशीपुर आईटीआई थाने के पैग़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बघेलेवाला का रहने वाला 24 वर्षीय युवक अनिल पुत्र हीरा सिंह गांव के ही रहने वाले अपने अपने साथी 19 वर्षीय पंकज पुत्र मुन्नू सिंह के साथ किसी काम से महुआखेड़ा गंज गया था जहां से वह वापस अपने गांव के लिए लौट रहा था कि तभी महुआखेड़ा गंज में शराब भट्टी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान काशीपुर लाते समय अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी पंकज को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।