उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का जीत का परचम लहराने के लिए तैयार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान द्वारा बांसखेड़ी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान किया गया। कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत सोशल डिस्टेंसिंग ध्यान रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर उमराव सिंह व संचालन पुर्व प्रधान रुप सिंह ने किया। बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने जनता से आवाहन किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सम्मानित जनता एकमात्र कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर क्षेत्र एवं प्रदेश का समूचा विकास जमीनी स्तर से कराने के लिए एकजुट हो जाए।

उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा सरकार के मुख्यमंत्रियों के परिवर्तन से प्रदेश का विकास और विश्वास भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है जागरूक जनता अब बदलाव चाहती है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ जनता आकर्षित हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान बांस खेड़ी ग्राम की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में एकजुटता के साथ जीत दिलाने का भी आश्वासन दिया गया इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों में मुकेश, महावीर सिंह, रोहित, योगेश कुमार,आकाश, रामकिशोर, राजपाल सिंह, गजराज सिंह, सुभाष पाल, अशोक आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा